पवन कल्याण
- फोटो : Instagram
पवन कल्याण
कोनिडेला कल्याण बाबू, जिन्हें प्यार से पवन कल्याण के नाम से जाना जाता है, वे एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, लेखक और राजनीतिज्ञ हैं। वे मशहूर अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। कल्याण ने थोली प्रेमा में अभिनय किया, जिसने 1998 में तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। 2013 की फोर्ब्स इंडिया की शीर्ष 100 मशहूर हस्तियों की सूची में उन्हें 26 वां स्थान दिया गया था। 2014 में उन्होंने राजनीति में अपनी शुरुआत जन सेना पार्टी से की। गूगल के मुताबिक, इस दौरान वे गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी राजनेता थे।