फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varalaxmi-PM Modi: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Sat, 29 Jun 2024 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का निमंत्रण - फोटो : इंस्टाग्राम-@varusarathkumar
साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार शादी रचाने जा रही हैं। अपनी शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। अभिनेत्री ने अपने मंगेतर निकोलस सचदेव के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण दिया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वरलक्ष्मी अभिनेता आर सरथकुमार की बेटी हैं। सरथकुमार अब राजनीति में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वरलक्ष्मी-पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल जनवरी में रिलीज हुई साउथ की फिल्म 'हनुमान' में वरलक्ष्मी ने अभिनेता तेजा सज्जा की बहन का किरदार अदा किया था। वरलक्ष्मी अब जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। मंगेतर निकोलस सचदेव के साथ वह शादी कर रही हैं। जिंदगी के इस खास अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को भी निमंत्रण दिया है। पीएम से मुलाकात की झलक इंस्टाग्राम पर साझा कर वरलक्ष्मी ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने लिखा है, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सौभाग्य की बात रही। अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमारे साथ इतना समय बिताया.. हमें उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित करने का सम्मान मिला.. इतना गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद सर'। अभिनेत्री ने अपने पिता सरथकुमार को टैग करते हुए लिखा, 'इसके लिए डैडी का भी धन्यवाद'। 

4 of 5
वरलक्ष्मी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर लिखा है, 'हमने वित्तमंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें शादी में आमंत्रित किया है'। उन्होंने आगे लिखा है, 'आपके साथ इतनी सारी चीजों के बारे में बातचीत करना बहुत अच्छा लगा, खासकर कला के बारे में...अपना कीमती समय देने के लिए शुक्रिया मैम, हम जानते हैं कि आप कितनी व्यस्त हैं'।
Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की आगामी फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, दिखेगा बाघ वाला एक रोमांचक सीक्वेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरलक्ष्मी-निकोलस - फोटो : इंस्टाग्राम
वरलक्ष्मी सरथकुमार और निकोलस सचदेव से 1 मार्च 2024 को सगाई की थी। अब यह सुंदर जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है। कहा जा रहा है कि शादी 2 जुलाई को थाईलैंड में होगी। अभिनेत्री ने फिल्म जगत की कई हस्तियों को भी शादी में आने का निमंत्रण दिया है, जिसमें रजनीकांत और अल्लू अर्जुन जैसे सितारे शामिल हैं।
Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में झंडे नहीं गाड़ सकी कल्कि 2898 एडी, अपनी इन फिल्मों से आगे नहीं निकल सके प्रभास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें