फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Barjatya: बिग बी और सलमान ने दिखाई राजश्री की ऊंचाई, सपरिवार मनोरंजन का दम दम दमकता सूरज

Thu, 22 Feb 2024 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में सूरज बड़जात्या की छवि बहुत ही शांत निर्देशक की रही हैं। उनकी इस खासियत की सभी लोग खूब तारीफ भी करते हैं। राजश्री प्रोडक्शन्स की पारिवारिक फिल्मों की जो परम्परा रही है, उसी परंपरा एक निर्वाह करते हुए सूरज बड़जात्या ने एक से बढ़कर एक पारिवारिक फिल्मों का निर्देशन किया है। 22 फरवरी 1964 को जन्मे सूरज बड़जात्या आज जीवन के 60वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनकी फिल्मों के कलाकार उन पर अपना प्यार निछावर करते ही रह हैं, ऐसे ही कुछ कलाकारों से जानते हैं, सूरज की इस अमिट आभा के बारे में..
विज्ञापन

2 of 10
सूरज बड़जात्या और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा की ‘ऊंचाई’ को सलाम
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'सौदागर' के बाद राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'ऊंचाई' में 49 साल बाद काम किया। अमिताभ कहते हैं, 'मैंने अपने शुरूआती दिनों में राजश्री प्रोडक्शन्स के साथ काम किया था। जया और और अभिषेक भी काम कर चुके हैं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि सूरज जी ने मुझे इतने महान अभिनेताओं के साथ 'ऊंचाई' जैसी फिल्म में काम करने का मौका दिया।  भिषेक चाहते थे कि यह फिल्म मैं करूं और उनकी बात मान ली हमने।'

विज्ञापन

3 of 10
सूरज बड़जात्या और अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांचवें असिस्टेंट को दिया काम
अभिनेता अनुपम खेर ने राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'सारांश' से ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अनुपम खेर कहते हैं, 'जब मैं फिल्म 'सारांश' कर रहा था उस समय सूरज बड़जात्या फिल्म में पांचवे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। प्रोड्यूसर का बेटा होने के नाते सूरज बड़जात्या को कोई सेट पर काम नहीं बोलता था। मैने सोचा सूरज बड़जात्या को मैं ही कुछ काम दे दूं। मैंने उनको स्क्रिप्ट लाने की जिम्मेदारी दी। वह बहुत खुश हुए।' 

4 of 10
सूरज बड़जात्या और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनका शांत स्वभाव बहुत ही प्रेरक
फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' तक सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में कई फिल्में की हैं। सलमान खान कहते हैं, 'सूरज बड़जात्या गौतम बुद्ध की तरह शांत रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी चीज जो कोई भी सीख सकता है वह यह है कि आप किसी भी स्थिति में खुद को काबू में रख सकते हैं। सूरज के साथ सेट का माहौल भी पॉजिटिव बना रहता है। सूरज के शांत स्वभाव की वजह से सेट पर सभी कलाकारों का मूड अच्छा रहता है।'

विज्ञापन

5 of 10
सूरज बड़जात्या और नीना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सपरिवार देखने वाली फिल्में बनाईं
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' में नीना गुप्ता एक खास किरदार में नजर आई और इस किरदार में उनकी खूब तारीफ हुई। नीना कहती हैं, 'मैं कहूंगी कि ये केवल ईश्वर की कृपा है, जो आगे भी बनी रहे। मैं यह फिल्म पाकर बहुत खुश हूं, मुझे बहुत अच्छे-अच्छे मैसेज और कॉल आ रहे हैं, सच कहूं तो ये एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि इतने दिनों के बाद एक फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है, जो लोग थियेटर में जाना भूल गए थे, वे अब परिवार  के साथ फिल्म देखने थियेटर में जा रहे हैं।'

विज्ञापन

6 of 10
सूरज बड़जात्या और भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आठवीं बार में मैंने की थी हां
अभिनेत्री भाग्यश्री ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अभिनय करियर की शुरुआत की। भाग्यश्री बताती हैं, ‘फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सूरज बड़जात्या मेरे पास कई बार आए। मैं विदेश जाकर पढ़ना चाहती थी, लेकिन  मेरे पिता चाहते थे कि मैं भारत में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करूं और हमारी उस बहस के बीच ही 'मैंने प्यार किया' का ऑफर आया। मैंने सूरज बड़जात्या से  कह दिया था कि फिल्म में काम तभी करूंगी जब स्क्रिप्ट अच्छी लगेगी। सूरज बड़जात्या सात बार स्क्रिप्ट में कुछ न कुछ बदलाव करके आते रहे, लेकिन जब आठवीं बार आए तो मुझे लगा कि इस बार मना कर दूंगी तो उनको बुरा लगेगा और मैंने फिल्म के लिए हामी भर दी।’ 

विज्ञापन

7 of 10
सूरज बड़जात्या और रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सब सूरज ने कई बार मांगी माफी
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में अभिनेत्री रेणुका शहाणे को पूजा भाभी की भूमिका में खूब लोकप्रियता मिली। रेणुका शहाणे बताती हैं, 'इस फिल्म में जिस दिन सीढ़ियों से गिरने वाला सीन शूट होने वाला था, उस दिन सूरज जी मुझसे लगातार माफी मांगते जा रहे थे।  मैंने उनसे कहा कि सर आप इतना सॉरी क्यों बोल रहे हो, ये सब तो नकली है। लेकिन वह माफी मांगते ही जा रहे थे। वह बहुत ही भावुक और प्यारे इंसान हैं।’ 

8 of 10
सूरज बड़जात्या और शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुश्किल समय में बढ़ाया हौसला
फिल्म 'विवाह' अभिनेता शाहिद कपूर के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। शाहिद कपूर को इस फिल्म में काम करने का मौका तब मिला था जब वह लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके थे। शाहिद बताते हैं,  'एक दिन सूरज बड़जात्या मेरी वैनिटी वैन में आए। तब मैं शादी के कॉस्ट्यूम में बैठा हुआ था। मैंने उनसे पूछा कि क्या आप मेरी जगह किसी और को कास्ट करना चाहते हैं? मैं एक महीने में तीन फ्लॉप फिल्में दे चुका हूं। किसी ने मुझे नहीं देखा। जाहिर है लोग मुझे पसंद नहीं करते हैं। मेरी यह बात सुनकर उन्होंने कहा, 'क्या आप जानते हैं कि एक्शन और कट के बीच क्या करना है? क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर के तौर पर अपना काम कैसे करना है?' मैंने कहा, 'हां, मुझे ये पता है।' उन्होंने कहा, 'बस इतना ही। आप बस उस पर ध्यान दीजिए।' 

9 of 10
सूरज बड़जात्या और सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

’आप देख लो आपको क्या पहनना है’
अभिनेत्री सोनम कपूर ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'प्रेम रतन धन पायो’ में बहुत ही आकर्षक काम किया है। वह कहती हैं,  'सूरज जी ने मुझे बताया कि वह मेरी ऑफ स्क्रीन इमेज से बहुत प्रभावित थे। मैं लोगों के सामने जिस गरिमा से पेश आती हूं, उसमें उन्हें भारतीय संस्कृति की झलक मिली। उन्हें मेरी ये बात भी पसंद है कि मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को बिल्कुल अलग रखती हूं। पिता और परिवार के साथ मेरे संबंध के बारे में भी उन्होंने बताया कि आपकी सार्वजनिक छवि में आधुनिकता और परंपरा का सुंदर मेल है। मुझे फिल्म में ऐसी ही लड़की चाहिए। मैंने जब सूरज जी से पूछा कि मुझे क्या करना है, तो उनका एक ही जवाब होता था, बी योर सेल्फ। उन्होंने मुझे कपड़ों के केवल रंग बता दिए थे और कहा था कि आप देख लो कि आपको क्या पहनना है?’

विज्ञापन

10 of 10
सूरज बड़जात्या और मोहनीश बहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहनीश बहल को यकीन ही नहीं हुआ
अभिनेता मोहनीश बहल ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। वह कहते हैं, 'जब  फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का ऑफर आया तो मैं थोड़ा आश्चर्यचकित हुआ। मैंने सूरज जी से यह भी पूछा कि क्या वह इस कास्टिंग के बारे में निश्चित हैं? अगर यह किरदार किसी पहले से सकारात्मक छवि वाले अभिनेता ने निभाई होती, तो दर्शकों को पहले से इस बात की धारणा रही होती है कि यह किरदार क्या करने वाला है। लेकिन मुझे लगता है सूरज जी ने स्क्रिप्ट में मेरी छवि का इस्तेमाल करते हुए काम किया।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें