फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tishaa Kumar: तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में बिलख-बिलखकर रोते दिखे सोनू निगम, वीडियो देख सबकी आंखें हुईं नम

Wed, 24 Jul 2024 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तिशा कुमार, सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
टी-सीरीज के सह-मालिक कृष्ण कुमार की बेटी 21 वर्षीय तिशा कुमार का आकस्मिक निधन हो गया था। भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका जर्मनी में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
तिशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तिशा के अंतिम संस्कार में रितेश देशमुख, सई मांजरेकर, फराह खान, साजिद खान शामिल हुए। इसके अलावा नाडियाडवाला परिवार के सदस्य और अन्य हस्तियां भी तिशा की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। तिशा की प्रार्थना सभा का एक दिल दहला देने वाला वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें गायक सोनू निगम बिलख कर रोते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 5
तिशा कुमार, कृष्ण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
गायक सिद्धार्थ कुमार मोहन के रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सोनू निगम, कृष्ण के पास जाते हैं और उन्हें पकड़कर रोने लगते हैं। कृष्ण सोनू को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों ने इस दृश्य को बहुत ही भावुक बताया क्योंकि सोनू इस दौरान बहुत ही दुखी नजर आए। सोनू को भावुक होते देख प्रशंसक हैरान रह गए क्योंकि गायक आमतौर पर शांत दिखाई देते हैं।

4 of 5
तिशा कुमार, कृष्ण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
तिशा के जाने से इंडस्ट्री में कई लोगों को गहरा सदमा लगा है। मुंबई में आयोजित प्रार्थना सभा में बॉबी देओल, फरहान अख्तर और कार्तिक आर्यन समेत कई सितारे शामिल हुए, जिन्होंने तिशा कुमार के परिवार को अपनी संवेदना और समर्थन देने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिशा कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
तिशा के निधन के बाद, टी-सीरीज ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर परिवार के लिए निजता बनाए रखने का अनुरोध किया। बयान में कहा गया, "कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद निधन हो गया। यह परिवार के लिए एक कठिन समय है, और हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।"

Deadpool & Wolverine:  डेडपूल और वूल्वरिन को साथ देखने को दर्शक बेताब, हिंदी संस्करण की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें