कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई है। करियर के शुरुआती दौर में इंडस्ट्री में उनका किसी से कोई ताल्लुक नहीं रहा। उन्होंने अपने लिए राह खुद बनाई। इस वजह से वह खुद को बाहरी मानती हैं। सोनाली का कहना है कि कई फिल्मों में काम करने के बाद भी वह आज भी खुद को इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं मानती हैं।