फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha-Zaheer: अली फजल और ऋचा के साथ दावत करते नजर आए सोनाक्षी-जहीर इकबाल, बोले- शानदार बीता इतवार

Sun, 11 Aug 2024 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, अली-ऋचा चड्ढा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इस वर्ष जून में एक-दूसरे का हाथ थामा। एक निजी समारोह में रजिस्टर मैरिज के बाद यह खूबसूरत जोड़ी सुखद वैवाहिक जीवन जी रही है। सोनाक्षी अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। सोनाक्षी ने आज रविवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे और जहीर अपने करीबी दोस्तों अली फजल और ऋचा चड्ढा के साथ छुट्टी का दिन बिताते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, अली-ऋचा चड्ढा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनके साथ लिखा है, 'इतवार की छुट्टी शानदार तरीके से गुजरी! झलकियां देखने के लिए स्वाइप करें'। पहली तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के साथ अली फजल और ऋचा चड्ढा भी नजर आ रहे हैं। सभी सामूहिक रूप से भोजन का लुत्फ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल, अली-ऋचा चड्ढा व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
अगली तस्वीर में खाने में परोसे गए व्यंजनों की झलक साझा की गई है। वहीं, तीसरी और आखिरी तस्वीर में खाना खाने के बाद सभी फुरसत में बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर थोड़ी हंसी-तफरी वाली भी है। लग रहा है जैसे खाने के बाद सभी आलस में हैं। एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर से टेक लगाकर सोफे पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं, अली फजल भी कुछ अलसाए से अंदाज में बैठकर पोज दे रहे हैं। बराबर में ऋचा भी ब्लैक और व्हाइट कलर के आउटफिट में बैठी हैं।

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कभी हमें भी ऐसी दावत में बुलाओ'। एक यूजर ने लिखा, 'गुड्डू पंडित आप मिर्जापुर में आ जाओ'। वहीं कुछ यूजर्स सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और लिख रहे हैं, 'कुछ भी हो आप दोनों साथ में लगते बहुत प्यारे हो'। 
Dhanush: वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आगे आए धनुष, सीएम राहत कोष में दान किए 25 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर जुलाई में खुशियां आईं हैं। दोनों ने पहली संतान के रूप में बिटिया का स्वागत किया। ऋचा चड्ढा और अली फजल ने वर्ष 2022 में शादी की। इससे पहले दोनों ने कई वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर 2012 में पहली बार हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें