फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: शादी से पहले हुमा संग मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, बैचलर पार्टी में जहीर भी जमकर नाचे

Tue, 18 Jun 2024 10:20 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की 'दबंग' अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी अभिनेता जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी। शादी से पहले अभिनेत्री अपने दोस्तों के संग मस्ती करती नजर आईं। आइए जानते हैं सोनाक्षी की बैचलरेट पार्टी में क्या सब हुआ और जहीर इकबाल ने कैसे अपनी बैचलर पार्टी को सेलिब्रेट किया---
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी से पहले दोनों ने सोमवार रात को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरों को अपने फैंस के संग साझा किया है। सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी भी उनकी खुशी में शामिल होने के लिए पार्टी में पहुंची थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
होने वाली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक रंग के शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोनाक्षी की सहली हुमा ने उनसे ट्विनिंग करते हुए ब्लैक ड्रेस ही पहना था।तस्वीरों में दोनों सहेलियों के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।  

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं जहीर इकबाल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने बैचलर पार्टी की तस्वीरों को साझा किया है। अपने दोस्तों के साथ जहीर ने जमकर पार्टी की और फोटो में उनके चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। अभिनेता ने अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप सेल्फी साझा किया है जिसके कैप्शन में लिखा है 'चलो चलें'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर के साथ शादी करेंगी। अभी कुछ दिन पहले जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने अपने परिवार के साथ सोनाक्षी की बॉन्डिंग की एक तस्वीर को साझा किया था। सूत्रों की मानें तो जहीर के घरवाले सोनाक्षी को बहू के रूप में पा कर काफी खुश हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बात करें तो सिन्हा परिवार इस शादी को लेकर नाखुश हैं। अब देखना है कि सोना की शादी में कौन-कौन से स्टार्स शामिल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि शादी के कार्ड बंट चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें