फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Trailer: पांच बिंदुओं में समझें 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर की खास बातें, 'लेडी सिंघम' बन छाईं दीपिका

Mon, 07 Oct 2024 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और छा भी चुका है। अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में एक इवेंट में जारी हुआ और ट्रेलर क्रेजी कर देने वाला है। इसे देखकर कहीं 'भूल भुलैया 3' के मेकर्स की नींद न उड़ जाए, क्योंकि सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों का टकराव होने जा रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का यूं तो पूरा ट्रेलर ही बेहद खास है। लेकिन, हम आपको कुछ खास बिंदु बता रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'लेडी सिंघम' के रूप में दीपिका की एंट्री
'सिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे'! जब दीपिका पादुकोण यह डायलॉग बोलती हैं तो तय मानिए सिनेमाघरों में तालियां बजेंगी ही। ट्रेलर में उनकी एंट्री खास है। हाथ में बंदूक थामे वे जबर्दस्त एक्शन करती नजर आई हैं और बंदूक सिर्फ थामी नहीं है, बाकायदा चलाती भी नजर आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
रामायण की तर्ज पर स्टोरी बुनी गई
फिल्म 'लेडी सिंघम' की स्टोरी रामायण की तर्ज पर बुनी गई है। एक तरफ फिल्म की कहानी चलती है तो समानांतर रामायण के संवाद भी बोले जाते हैं। राम के वनवास पर नई पीढ़ी के सवाल को ट्रेलर में उठाया गया है और उसका सिंघम के हवाले से दिया गया है। माता सीता के अपहरण, लंका दहन, रावण वध की झलकियां फिल्म की कहानी के साथ-साथ नजर आती हैं। अर्जुन कपूर नेगेटिव रोल में हैं और चिल्लाकर कहते हैं, 'यह कलयुग है, अबकी बार रावण जीतेगा'।

4 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कॉप यूनिवर्स को एवेंजर की तरह दिखाया
हॉलीवुड की एवेंजर्स की तरह रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स को भरपूर विस्तार दे दिया है। 'सिंघम अगेन' में 'बाजीराव सिंघम' का साथ देने सिंबा (रणवीर सिंह) और वीर सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) भी पहुंचे हैं। रणवीर सिंह की मौजूदगी ने तो ट्रेलर को मजेदार बना दिया है। 
Singham Again: ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका को भूले रणवीर, ‘सिंघम अगेन’ को बताया ‘बेबी सिम्बा’ की डेब्यू फिल्म
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक्शन की जबर्दस्त डोज के साथ कॉमेडी का तड़का
एक तरफ 'सिंघम अगेन' में एक्शन की भरमार है। अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सभी एक्शन का दम दिखा रहे हैं। तो हंसने के भी भरपूर मौके हैं। कॉमेडी के छींटे भी खूब डाले हैं। 
Bigg Boss Contestant Net Worth: बिग बॉस 18 के प्रतिभागियों में कौन है सबसे अमीर, जानिए सदस्यों की नेट वर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
धर्म-संस्कृति की झलक के साथ महात्मा गांधी और छत्रपति शिवाजी का जिक्र
साउथ फिल्मों में अक्सर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को जगह दी जाती है। इस बार बॉलीवुड फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी यह कमी पूरी होने वाली है। रामायण के जिक्र के साथ-साथ सीता माता के प्राचीन मंदिर दर्शन को भी ट्रेलर में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक जगह सिंघम का डायलॉग है, जो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होगा। सिंघम (अजय देवगन) कहता है, 'तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर जरूर करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी को है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें