फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bryan Adams: ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए खुशखबरी, गायक भारत के इन पांच शहरों में मचाएंगे धूम

Fri, 26 Jul 2024 09:37 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रायन एडम्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bryanadams
प्रसिद्ध गायक और गीतकार ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। जी हां दुनिया भर के चहेते गायक भारत आ रहे हैं। आज उन्होंने अपने 'सो हैप्पी इट हर्ट्स वर्ल्ड टूर' के तहत भारत में पांच शहरों के दौरे की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं  ब्रायन एडम्स कब और किन-किन शहरों में अपनी गायकी का जादू बिखेरने जा रहे हैं--
विज्ञापन

2 of 5
ब्रायन एडम्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bryanadams
पूरी दुनिया में गायक ब्रायन एडम्स के लाखों लोग दीवाने हैं। वे जब गाते हैं तब सुनने वाले अपने होश को खो देते हैं। इस साल के आखिर में ब्रायन एडम्स भारत आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो ईवीए लाइव और एसजी लाइव उनके दौरे को भारत में स्पॉन्सर कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रायन एडम्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bryanadams

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रायन एडम्स एक सप्ताह तक भारत में रुकने वाले हैं। इस दौरान वे भारत के पांच बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। उनका यह दौरा 10 दिसंबर 2024 को शिलांग में शुरू होगा और उसके बाद 16 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में समाप्त होगा। इस दौरान वे पहले गुरुग्राम मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे।

4 of 5
ब्रायन एडम्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bryanadams
ब्रायन एडम्स को चाहने वाले उम्मीद कर रहे हैं इस कांसर्ट के दौरान उनके लोकप्रिय गानों को लाइव सुन पाएंगे। ब्रायन एडम्स के सबसे लोकप्रिय गाओं में 'समर ऑफ '69', 'एवरीथिंग आई डू आई डू इट फॉर यू', 'प्लीज फॉरगिव मी', 'रन टू यू' और '18 टिल आई डाई' जैसे अपने चार्टबस्टर गाने शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रायन एडम्स - फोटो : इंस्टाग्राम @bryanadams
ब्रायन एडम्स को चाहने वाले इन तारीखों को नॉट कर लें। वे मंगलवार, 10 दिसंबर को शिलांग और गुरुवार, 12 दिसंबर को गुरुग्राम में परफॉर्म करेंगे। इसके बाद वे शुक्रवार, 13 दिसंबर को मुंबई और शनिवार, 14 दिसंबर को बेंगलुरु और सबसे आखिर में सोमवार, 16 दिसंबर को हैदराबाद में लाइव शो करेंगे। ये सभी शो उनके 'सो हैप्पी इट हर्ट्स' के तहत प्रस्तुत किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें