फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian 2 BO Collection: कमल हासन की ‘इंडियन 2’ की टूट रही सांसें, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार हो रही गिरावट

Fri, 26 Jul 2024 08:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ का प्रशंसकों को बेसब्री के साथ इंतजार था। फिल्म काफी  लंबे समय से चर्चा में थी। 12 जुलाई को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों और निर्माताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और यह दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन कुल एक करोड़ की कमाई की है।


 
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कमल हासन अभिनीत ‘इंडियन 2’, शंकर द्वारा निर्देशित और उनकी साल 1996 की तमिल फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण सुबास्करन अलीराजा की लाइका प्रोडक्शन और उदयनिधि स्टालिन की रेड जायंट मूवीज ने किया है।
Bryan Adams: ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए खुशखबरी, गायक भारत के इन पांच शहरों में मचाएंगे धूम
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन 2 (हिंदुस्तानी 2) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन की यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले एक बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई है। हालांकि, फिल्म में कमल हसन के अभिनय की दर्शकों ने सराहना की, वहीं, इसकी कमजोर कहानी पर सवाल उठाए गए हैं।


 

4 of 5
‘इंडियन 2’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लगातार गिरती हुई कलेक्शन को देखते हुए अगस्त महीने में निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसके रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अगर इसी तरह फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता रहा तो यह जल्द ही सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
इंडियन 2 ने अपने 14 दिन की कमाई में कुल 80.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह कमाई फिल्म ने तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा को मिलाकर की है। जहां फिल्म ने 13वें दिन एक करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया था वहीं, यह 14वें दिन घटकर एक करोड़ पर रह गई।
Deadpool And Wolverine BO Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की सफल शुरुआत, भारतीय टिकट विंडो पर ली तगड़ी ओपनिंग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें