फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में टॉपर बनी 'स्त्री 2', जानें 'वेदा'-'खेल खेल में' और बाकी फिल्मों का हाल

Tue, 20 Aug 2024 08:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वेदा, स्त्री 2, खेल खेल में - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में इस वक्त बहार है। एक नहीं, कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सजी हुई हैं। हालांकि, इनमें से सबसे ज्यादा लाइमलाइट श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' खींच रही है। पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'स्त्री 2' अब तक कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले बड़ी-बड़ी फिल्मों का सिंहासन हिला दिया है। रिलीज के चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म ने रक्षाबंधन के त्योहार पर भी जमकर कमाई कर मंडे टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ रिलीज हुईं अन्य फिल्मों का कैसा हाल रहा, चलिए जानते हैं आज की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मंडे टेस्ट में टॉपर बनी 'स्त्री 2'
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी और अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने 76.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सभी को चौंका दिया। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इस फिल्म ने दूसरे दिन  31.4 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन 43.85  करोड़ कमाए। चौथे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा इसे खूब मिला और कमाई 55.9 करोड़ रुपये रही। पांचवे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में भी फिल्म का जोरदार कलेक्शन जारी रहा। रक्षा बंधन के पर्व पर इसे देखने दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी। आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को 'स्त्री 2' ने करीब 37 करोड़ रुपये कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई  228.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 7
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में'
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। ‘खेल खेल में’ ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रक्षाबंधन की छुट्टी के मौके पर पहले सोमवार को इस फिल्म ने 1.90 करोड़ कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.95 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

4 of 7
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
'वेदा'
15 अगस्त को ही रिलीज हुई अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' ने ओपनिंग डे पर  6.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। दूसरे दिन की कमाई 1.8 करोड़ रुपये और तीसरे दिन की कमाई 2.7 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन रविवार की छुट्टी पर इस फिल्म ने 3.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, पहले सोमवार को यानी रक्षाबंधन की छु्ट्टी के अवसर पर 'वेदा' ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म की टोटल कमाई करीब 15.50 करोड़ रुपये हो चली है।
 
विज्ञापन

5 of 7
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'थंगलान'
साउथ सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' ने भी 15 अगस्त के अवसर पर गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 13.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। दूसरे दिन की कमाई 4.75 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन रविवार की छु्टटी में इस फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। रक्षा बंधन के मौके पर फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 31.45 करोड़ रुपये हो चली है। 
विज्ञापन

6 of 7
डबल इस्मार्ट - फोटो : एक्स: @PuriConnects
'डबल इस्मार्ट' 
15 अगस्त के मौके पर कई फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। इनमें डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन भी शामिल हैं। राम पोथिनेनी और संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' को दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। 'डबल इस्मार्ट' ने पहले दिन  7.35 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन कमाई 1.5 करोड़, तीसरे दिन 1.3 करोड़ और चौथे दिन 1.6 करोड़ रुपये रही। वहीं, पांचवे दिन रक्षाबंधन की छुट्टी में इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को इसने सिर्फ 70 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कमाई 12.45 करोड़ रुपये हो गई है। 
Arjun Pandit: 'अर्जुन पंडित' की रिलीज को हुए पूरे 25 साल, फिल्म की कहानी सहित गाने भी हुए थे सुपरहिट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'मिस्टर बच्चन' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628
'मिस्टर बच्चन'
इसके अलावा रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' भी सिनेमाघरों में लगी है। हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। 'मिस्टर बच्चन' ने पहले दिन 1.8 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। पहले दिन 3.45 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन 1.1 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन कमाई और गिरी और कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा। फिर रविवार की छुट्टी का लाभ लेते हुए फिल्म ने चौथे दिन 1.1 करोड़ रूपये कमाए। कल पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 46 लाख रुपये रही है। इसका टोटल कलेक्शन 8.76 करोड़ रुपये रहा है।
Randeep Hooda: राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार रुपये, 2024 में डायरेक्टर बन गए रणदीप हुड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें