फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi-Siddharth: अदिति राव हैदरी से गुपचुप सगाई पर पहली बार बोले सिद्धार्थ, शादी की डेट पर किया बड़ा खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 09:58 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


siddharth aditi rao hydari engagement 
 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'हीरामंडी' बेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में है, जिन्होंने हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ निजी समारोह में सगाई की। अब एक कार्यक्रम में सिद्धार्थ ने अदिति के साथ अपनी गुपचुप सगाई की चर्चा पर बात की। इसके साथ ही शादी को लेकर अभिनेता ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में अदिति राव हैदरी की शादी की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने में तेलंगाना में एक मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, बाद में ये खबर अफवाह साबित हुई और इस जोड़ी ने शादी की जगह सगाई की खबर अपनी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से फैंस दोनों सितारों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक कार्यक्रम में सिद्धार्थ ने अपनी सगाई को लेकर बात की। सिद्धार्थ ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा कि हमने गुपचुप तरीके से यह सगाई की है। परिवार के साथ निजी तौर पर कोई कार्यक्रम करना और गुपचुप तरीके से कुछ करना, दोनों में बड़ा अंतर है। जिन लोगों को हमने इसमें आमंत्रित नहीं किया वे सोचते हैं कि यह गुपचुप था, लेकिन जो वहां मौजूद थे वे जानते हैं कि यह निजी था'।

4 of 5
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
इस रिश्ते के लिए अदिति की हामी को लेकर सिद्धार्थ ने कहा, मुझे लगता है यह मायने नहीं रखता कि उन्होंने हां कहने में कितना वक्त लिया, मायने ये रखता है कि परिणाम क्या रहा। या तो हां या तो ना। मुझे इस बात की चिंता थी कि वे क्या कहेंगी। सौभाग्य से मैं पास हो गया'।

Wai Shooting Location: चलिए आपको ले चलते हैं महाराष्ट्र के वई, मंदिर, घाट, तालाब देख काशी याद आ जाएगी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
वहीं, शादी की तारीख को लेकर सिद्धार्थ ने कहा, 'शादी की तारीख परिवार के बड़े तय करेंगे। वे क्या कहते हैं, यह निर्णय उस पर निर्भर है। यह कोई शूटिंग की डेट नहीं है, जिस पर मैं फैसला ले सकूं। यह जिंदगी भर की तारीख है। फैमिली इस पर जो निर्णय लेगी वही सही समय होगा शादी के लिए।
Shabana Raza: पति मनोज बाजपेयी के साथ होगी शबाना रजा की वापसी, साथ काम करने को लेकर मिल गई हरी झंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें