सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के लिए अक्सर अपना प्यार और समर्थन जताते रहते हैं और अपने प्रशंसकों का दिल जीतते हैं। शादी के बाद दोनों खुशहाली से अपना जीवन जी रहे हैं। हालांकि, एक बार सिद्धार्थ ने अपनी सिंगल लाइफ को लेकर खुलासा किया था कि उन्हें अपनी सिंगल लाइफ की कौन सी चीज सबसे ज्यादा याद आती है।
विज्ञापन
2 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया कि उन्हें अपनी सिंगल लाइफ में कौन सी चीज याद आती है। इस पर अभिनेता ने कहा, ‘मुझे कियारा से चुपके से मिलना याद आता है।’ वहीं, जब उसी सीजन में कियारा ने शिरकत की, तब करण ने उन्हें सिद्धार्थ के जवाब के बारे में बताया और उनसे भी वही सवाल किया तब कियारा ने कहा, ‘क्या मैं सच बताऊं? मुझे शादीशुदा होना बहुत पसंद है। मुझे अभी सिंगल होने की कोई कमी महसूस नहीं होती।’
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। वह अक्सर अपने प्यार भरे पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 1 जुलाई, 2024 को सिद्धार्थ ने कियारा के जन्मदिन पर एक प्यारी सी पोस्ट साझा कर शुभकामना भी दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra