भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक सुभाष घई ‘सेलिब्रेट सिनेमा 2024’ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। उनके साथ ‘गदर 2’ की अभिनेत्री सिमरत कौर, उत्कर्ष, निर्देशक अनिल शर्मा और अन्य भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान सभी ने अभिनय के अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
2 of 5
सिमरत कौर और उत्कर्ष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान अभिनेत्री सिमरत कौर ने आसमानी रंग की आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने खुद को बड़ी ही सादगी से स्टाइल किया था। वहीं, अभिनेता उत्कर्ष कैजुअल आउटफिट में दिखें। दोनों अभिनेता सिंपल लुक में काफी स्टाइलिश और आकर्षक लग रहे थे।
4 of 5
सुभाष घई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बातचीत के दौरान निर्देशक और निर्माता अनिल शर्मा ने कहा कि ‘व्हिसलिंग वुड्स’ आकर उन्हें बहुत खुशी हुई और आगे भी वह यहां आना चाहते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि बहुत पहले शूटिंग के सिलसिले में वह यहां आए थे। निर्देशक अनिल शर्मा से जब अभिनय में आने वाले नए लोगों के बारे में पूछा गया कि बहुत सारे लोगों को घरवाले अभिनय के क्षेत्र में नहीं आने देते, ऐसे में उनके परिजनों और उन लोगों के लिए आप क्या कहना चाहेंगे? जवाब में निर्देशक ने कहा कि जिसे अभिनेता बनना है, वह पहले बागी होगा, जो घरवालों की बात सुनकर रह जाएगा समझ लिजिए उसे एक्टर नहीं बनना था। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने और उनके बेटे ने भी ऐसे ही शुरुआत की थी।
बातचीत के इस सिलसिले में जब अनिल शर्मा से पूछा गया कि सुभाष घई की कौन सी फिल्म है जिसे आप फिर से बनाना चाहते हैं। जवाब में अनिल शर्मा ने कहा कि वह साल 1981 की धर्मेंद्र अभिनीत ‘क्रोधी’ होगी। निर्देशक ने कहा कि वह कमाल की फिल्म थी, वो आज रिलीज होती तो कहा होती। इस दौरान अन्य लोगों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। करीना की ब्राउन साड़ी पर अटका फैंस का दिल, ‘श्रीदेवी’ के लुक में दिखीं श्रद्धा