श्रुति हासन और ओरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री श्रुति हासन लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ लिव इन में रह रही हैं। हाल ही में, ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें एक यूजर ने पूछा कि क्या किसी सेलिब्रिटी ने फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें एटिट्यूड दिखाया है तो इसपर ओरी ने कहा कि श्रुति हासन और आगे उन्होंने अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड को उनका पति कह दिया, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रुति ने अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप शादी रचा ली है। अब अभिनेत्री ने इस बयान को लेकर सफाई दी है।