बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित साउथ इंडस्ट्री है। साउथ के कलाकार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। साउथ सिनेमा की अभिनेत्रियां भी हर मायने में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं। फिर चाहे वो अभिनय की बात जो या फिर बयानों को, ये अभिनेत्रियां किसी भी मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से पीछे नहीं रहती हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन साउथ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभिनय के साथ बेबाकी में भी अव्वल हैं।