'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' न केवल 2024 में सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी है, बल्कि इसने हिंदी सिनेमा की अब तक की शीर्ष दस ओपनर फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' ने पहले दिन में 47 करोड़ की शानदार कमाई की है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। और तो और इस फिल्म में देखा जाए तो कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है, सभी अच्छे कलाकारों की टुकड़ी है। अमर कौशिक ने यह साबित कर दिया है कि अगर स्क्रिप्ट में दम हो तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल सकती है।