स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज 15 अगस्त को काफी पहले से ही घोषित हो चुकी थी और इस फिल्म को देखते हुए ही साउथ सिनेमा के बड़े सितारे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज दिसंबर के लिए खिसका दी गई थी। फिल्म के रिलीज से पहले आननफानन में किए गए गुरुवार के प्रीव्यू शोज में ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का अंदाजा हो गया था। फिल्म ने प्रीव्यू शोज में 8.5 करोड़ रुपये, रिलीज के पहले दिन 56.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 35.30 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 45.70 करोड़ रुपये और रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 58.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का रिलीज के पहले चार दिन का नेट कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो चुका है।