फिल्म 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म को अपने साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों से भिड़ना पड़ रहा है, जिसमें इसे कोई खास सफलता नहीं मिल रही है और हर दिन इसका संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं आया है, जब 'खेल खेल में' ने कमाई के मामले में दहाई का आंकड़ा छुआ हो। इसी बीच, अब फिल्म की पांचवे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं आज इसके कलेक्शन की हालत कैसी रही।