बॉलीवुड के कूल सेलेब्स में से एक कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद कार्तिक सातवें आसमान पर दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ क्रिसमस पार्टी करते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।