फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: तलाक के बाद बदल गई इन भोजपुरी अभिनेत्रियों की जिंदगी, चौंका देगा हर एक नाम

Mon, 26 Dec 2022 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तलाक के बाद संवरी इन एक्ट्रेस की किस्मत - फोटो : social media
शादी के बाद तलाक के मामले अब बेहद आम होने लगे हैं। तमाम ऐसी मशहूर शख्सियत हैं, जिनका अपने पार्टनर से तलाक हो चुका है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे चेहरे हैं, जो अपने पति या पत्नी से तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। आपको ऐसी पांच भोजपुरी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति से तलाक ले लिया। इनमें कुछ ने तो लव मैरिज की थी।
विज्ञापन

2 of 6
अंजना सिंह - फोटो : social media
अंजना सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने एक्टर यश मिश्रा से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला करके तलाक ले लिया। उनके इस कदम की जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए थे। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ था कि दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पाखी हेगड़े - फोटो : social media
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े भोजपुरी फिल्मों में बहुत कम ही नजर आती हैं। दरअसल, वह एक्टिंग के अलावा बतौर प्रॉड्यूसर और फाइनेंस के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। पाखी शादीशुदा हैं और अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं और उनकी परवरिश में व्यस्त हैं।

4 of 6
अलीना शेख - फोटो : social media
अलीना शेख
भोजपुरी एक्ट्रेस अलीना शेख ने पति मुदस्सिर से लव मैरिज की थी। शादी के एक साल बाद पति ने उन्हें तलाकनामा भेजा, जिसमें तीन बार तलाक.. तलाक.. तलाक.. लिखा था। उस समय वह तलाकनामा अवैध करार दे दिया गया। इसके कुछ समय बाद मुदस्सिर ने 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर अलीना को तलाकनामा भेजा , जिसके बाद दोनों अलग हो गए। किसी को भी आज तक यह नहीं पता चल पाया कि अलीना के तलाक की वजह क्या थी।
विज्ञापन

5 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : social media
रश्मि देसाई
तमाम सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वालीं रश्मि देसाई ने भी अपने साथ काम करने वाले एक्टर नंदिश संधु से साल 2012 में शादी रचा ली थी। हालांकि, दो साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों की जोड़ी को सीरियल 'उतरन' में खूब पसंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : social media
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया। अपनी अदाकारी से यूपी-बिहार का दिल लूटने वाली श्वेता अपने साथ काम करने वाले एक्टर अभिनव कोहली पर दिल हार बैठी थीं। 2013 में दोनों ने शादी की, लेकिन 2019 में अलग होने का फैसला भी कर लिया। श्वेता अब अपने बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें