फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: 'उर्दू के साथ नाइंसाफी हुई है', शीजान खान ने की हीरामंडी की भाषा को लेकर भंसाली की आलोचना

Thu, 02 May 2024 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शीजान खान, हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित खुद भंसाली हैं उससे कहीं ज्यादा एक्साइटमेंट लोगों के बीच देखने को मिल रही है। यह सीरीज 1 मई को 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। अब हाल ही में, टीवी अभिनेता शीजान खान ने सीरीज की आलोचना करते हुए कहा कि 'हीरामंडी' में भाषा के साथ अन्याय किया गया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 टेलीविजन अभिनेता शीजान खान संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से नाखुश हैं। अभिनेता ने सीरीज की कास्टिंग को लेकर फिल्म निर्माता से सवाल किया है और उर्दू भाषा के साथ अन्याय करने के लिए कलाकारों की आलोचना की है।
विज्ञापन

3 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शीजान ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा कि अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल को छोड़कर, भंसाली की 'हीरामंडी' की पूरी टीम में से कोई भी व्यक्ति ठीक से उर्दू नहीं बोल पाए हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर निराशा व्यक्त की और लिखा कि वेब सीरीज में किसी का भी उर्दू उच्चारण सही नहीं है।

4 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने कहा, "फरीदा जलाल जी के अलावा! संजय लीला भंसाली के हीरामंडी में कोई भी 'उर्दू' नहीं बोल सकता था! किसी का नुक्ता, खा, काफ अपनी जगह पर नहीं है!! क्यों भाई क्यों?? उर्दू के साथ इतनी नाइंसाफी। निराश हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी द डायमंड बाजार (वेब सीरीज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई मशहूर सितारों ने अपनी अदायगी का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। करीब 15 साल से संजय लीला भंसाली इस सीरीज को लोगों के बीच लाने के लिए बेकरार थे, जो कि तवायफों की जिंदगी पर आधारित है।

TMKOC: 'रोशन सोढ़ी' के पैसे थे बकाया? असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें