सोनाक्षी सिन्हा-शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'परिवार, दोस्त, प्यार, दोस्ती, खुशियां और कुछ मजाकिया कमेंट्स, बच्चों की रौनक, खुशी के आंसू, उत्साह, घबराहट...कुछ ऐसी ही भावनाएं और इन सबसे बढ़कर सिर्फ और सिर्फ खुशी, कुछ ऐसा रहा हमारा शादी का घर। यह एकदम परफेक्ट था। यह हम ही थे'।