हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री शर्मिला टैगोर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शर्मिला टैगोर ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ी कुछ दिलचस्प चीजों के बारे में खुलासा किया हैं। शर्मिला हाल ही में यूट्यूब शो में नजर आईं थीं। शो में उन्होंने बताया कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत देवी नाम की फिल्म से हुई थीं। इसका निर्देशन महान फिल्मकार सत्यजित रे ने किया था। इस फिल्म के लिए शर्मिला को पांच हजार रुपये मिले थे। इस पैसे से उन्होंने अपने लिए खूब सारा सोना खरीदा था।