बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भारतीय सिनेमा को अलग पहचान दिलाने में खास भूमिका निभाई है। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने एक बार फिर दुनियाभर में देश का नाम रौशन किया है। अपनी सिनेमाई उपलब्धियों के लिए उन्हें विदेशी धरा पर सम्मानित किया जाएगाा। शाहरुख खान को जल्द ही स्विट्जरलैंड में होने वाले लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।