शाहरुख खान अभिनीत ‘देवदास’ हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म को रिलीज हुए 22 साल हो चुके हैं। बावजूद इसके आज भी यह सिनेमा प्रेमियों की पहली पसंद की सूची में शामिल है। यह फिल्म अपने भव्य सेट, अभिनय, संगीत और कहानी के लिए याद की जाती है।
अभिनेता ने साक्षात्कार में ‘देवदास’ को लेकर खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘मेथड एक्टिंग’ का सहारा लिया, क्योंकि किरदार निभाते समय उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। हालांकि, यह उनके लिए विपरीत भी साबित हुआ। अभिनेता ने कहा, ‘ठीक है, मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इससे मदद मिल सकती थी, लेकिन मैंने फिल्म के बाद शराब पीना शुरू कर दिया और यह इसका एक नुकसान है।’
4 of 5
देवदास
- फोटो : इंस्टाग्राम @abujanisandeepkhosla
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने किरदार को एक दुखद हारे हुए व्यक्ति के रूप में नहीं बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जिसके पास प्यार करने के लिए प्रतिबद्ध न होने के अपने कारण हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि आप उसके लिए प्यार महसूस करें, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि आप उससे नफरत करें। ना ही मैं चाहता था कि आप उसे एक शराबी के रूप में पसंद करें, जो हर उस लड़की से दूर भागता है जिससे वह प्यार करता है। मैं बस चाहता था कि वह अद्भुत लगे।’