फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल, आईपीएल मैच के बाद मैदान में उतर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Thu, 04 Apr 2024 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामने आए वीडियो में शाहरुख खान एक-एक करके सभी खिलाड़ियों से रूबरू होते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को अपने बीच पाकर खिलीड़ियों की भी खुशी देखते बन रही है।
विज्ञापन
खिलीड़ियों से मिला शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान अपने शानदार अभिनय के अलावा विनम्र व्यवहार के लिए भी मशहूर हैं। उनके सह-कलाकार कई बार किंग खान की तारीफ कर चुके हैं। इसके अलावा समय-समय पर शाहरुख खान खुद भी अपनी दलियादिली का परिचय देते रहते हैं। ऐसा ही एक बार फिर आईपीएल मैच के बाद देखने को मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल मैच में जीत केकेआर के खाते में आई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हरा दिया। मैच के बाद शाहरुख खान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का हौसला बढ़ाते दिखे। इस दौरान उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। इसका वीडियो आईपीएल ने साझा किया है। 

विज्ञापन

Throwback Thursday: जब माधुरी की खूबसूरती में खोकर खुद को जला बैठे अजय देवगन, आज भी मौजूद है चेहरे पर निशान

खिलाड़ियों से की मुलाकात
आईपीएल 2024 में यह किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत रही। बॉलीवुड स्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली की हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आईपीएल की तरफ से एक्स पर एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख खान किस तरह कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अन्य खिलाड़ियों से भी मिले।
विज्ञापन



यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ
शाहरुख खान एक-एक करके वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों से रूबरू होते नजर आ रहे हैं। अभिनेता को अपने बीच पाकर खिलीड़ियों की भी खुशी देखते बन रही है। शाहरुख ने ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर और इशांत शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। शाहरुख का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। वीडियो पर यूजर्स सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Maidaan: यू/ए सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई अजय देवगन की 'मैदान', लेकिन जोड़ना होगा यह डिस्क्लेमर

बेटी के साथ फिल्म में आएंगे नजर
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में उन्होंने अपनी तीन फिल्मों-पठान, जवान और डंकी से धमाल मचाया। अभिनेता अब अपनी बेटी सुहाना खान के साथ सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर फिल्म किंग की शूटिंग मई 2024 से शुरू होगी। इसे साल 2025 में इसे रिलीज करने की भी चर्चा है।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के गाने 'दीवानी-मस्तानी' की मुरीद हुई 'द अकेडमी', क्लिप साझा कर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें