दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले एड शीरन हाल ही में भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की थी। इसके साथ ही उन्होंने किंग खान के साथ 'मन्नत' में भी एक शाम बिताई थी। हाल ही एड शीरन ने अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेटर शुबमन गिल और कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में उनका पसंदीदा स्टार कौन है और वे फ्लाइट में सफर के दौरान अक्सर किस भारतीय अभिनेता की फिल्में देखना पसंद करते हैं।