फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: 'महिलाओं को 16वीं से 21वीं सदी तक दबाया गया है', हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं शबाना आजमी

Sat, 28 Sep 2024 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना आजमी हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की पत्नी भी हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर अपने विचार साझा किए और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
एक इवेंट में शबाना आजमी ने सदियों से भारत में महिलाओं को लगातार दबाए जाने के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। शबाना ने कहा, "आपको यह समझना चाहिए कि भारत में महिलाओं ने सदियों से अपनी यात्रा की है। 16वीं से 21वीं सदी तक, उन्होंने प्रगति की है, लेकिन साथ ही उन्हें दबाया भी गया है। भारत में महिलाएं प्रगति और दमन का एक विरोधाभास रही हैं, ठीक भारत की तरह।"
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
अभिनेत्री ने आगे कहा कि महिलाओं की कहानियों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि महेश भट्ट की निर्देशित उनकी एक फिल्म अर्थ को आज फिर से रिलीज किया जाना चाहिए क्योंकि यह अभी भी प्रासंगिक है और महिला आंदोलन के बारे में बात करती है। 1982 की यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष और स्वतंत्रता को दर्शाती है।

4 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
हेमा रिपोर्ट केरल सरकार ने बनाई गई थी। जस्टिस हेमा समिति का गठन 2017 में एक प्रमुख अभिनेत्री से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल यौन उत्पीड़न मामले के मद्देनजर किया गया था। इसकी रिपोर्ट का प्राथमिक उद्देश्य मलयालम अभिनेत्रियों द्वारा सामना की जाने वाली कार्य स्थितियों, यौन उत्पीड़न और लैंगिक असमानता की जांच करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केरल सीएम को जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सौंपते समिति के सदस्य - फोटो : एएनआई
इसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बारे में परेशान करने वाली सच्चाइयों को उजागर किया। इसमें यह वास्तविकता भी शामिल है कि कई महिलाओं को भूमिकाएं हासिल करने के लिए यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।

Kartik Aaryan: भूल भुलैया 3 के टीजर को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट साझा कर जताया आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें