फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhasini Deshpande Death: मराठी सिनेमा की वरिष्ठ अदाकारा सुहासिनी देशपांडे का निधन, अंतिम संस्कार कल

Tue, 27 Aug 2024 07:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मराठी सिनेमा से एक दुखद खबर आ रही है। सीनियर कलाकार सुहासिनी देशपांडे हमारे बीच नहीं रहीं। आज मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
Suhasini Deshpande - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी सिनेमा की वरिष्ठ अदाकारा सुहासिनी देशपांडे नहीं रहीं। आज मंगलवार को अपने पुणे स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मराठी के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। साल 2011 में वे रोहित शेट्टी की 'सिंघम' में नजर आई थीं। यही उनकी आखिरी हिंदी फिल्म भी है।

विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' की रिलीज में बदलाव की अफवाहों के बीच, निर्माता दिल राजू ने साफ की तस्वीर

Trending Videos

मराठी इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं सुहासिनी
सुहासिनी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं, उन्होंने वहां की कई लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। इनमें मानाचं कुंकू (1981), कथा (1983), आज झाले मुक्त मी (1986), आई शापथ (2006) और चिरंजीव (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वे 2017 में रिलीज हुई मोनीश पवार द्वारा निर्देशित फिल्म 'ढोंडी' में भी नजर आईं। वह एन. रेलेकर द्वारा निर्देशित 2017 की मराठी फिल्म छंद प्रीतिचा से भी जुड़ीं और 2019 में आई उनकी फिल्म 'बाकाल' भी है।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?

कल होगा अंतिम संस्कार
सुहासिनी देशपांडे का अंतिम संस्कार कल बुधवार को वैकुंठ श्मशान घाट पर होगा। सुहासिनी की आखिरी हिंदी फिल्म 'सिंघम' थी, जिसमें उन्होंने काजल अग्रवाल के किरदार काव्या की दादी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन

12 साल की उम्र में शुरू किया था अभिनय
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहासिनी देशपांडे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में की थी और पिछले 70 वर्षों में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय कौशल से दर्शकों पर छाप छोड़ी। अभिनेत्री के निधन से कला जगत में शोक है।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें