मराठी इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं सुहासिनी
सुहासिनी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं, उन्होंने वहां की कई लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया। इनमें मानाचं कुंकू (1981), कथा (1983), आज झाले मुक्त मी (1986), आई शापथ (2006) और चिरंजीव (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वे 2017 में रिलीज हुई मोनीश पवार द्वारा निर्देशित फिल्म 'ढोंडी' में भी नजर आईं। वह एन. रेलेकर द्वारा निर्देशित 2017 की मराठी फिल्म छंद प्रीतिचा से भी जुड़ीं और 2019 में आई उनकी फिल्म 'बाकाल' भी है।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग पर आनंद एल राय ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब फ्लोर पर आएगी फिल्म?
कल होगा अंतिम संस्कार
सुहासिनी देशपांडे का अंतिम संस्कार कल बुधवार को वैकुंठ श्मशान घाट पर होगा। सुहासिनी की आखिरी हिंदी फिल्म 'सिंघम' थी, जिसमें उन्होंने काजल अग्रवाल के किरदार काव्या की दादी का किरदार निभाया था।