फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sector 36: आम आदमी की आवाज बनना चाहते हैं विक्रांत मैसी, ‘सेक्टर 36’ करने से लोगों ने किया था मना, बताई वजह

Sat, 07 Sep 2024 04:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : एएनआई
विक्रांत मैसी अपनी आगामी फिल्म ‘सेक्टर 36’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म का ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया गया है। ‘सेक्टर 36’ में विक्रांत काफी खतरनाक किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर को प्रशंसकों से काफी सराहना भी मिल रही है। अभिनेता विक्रांत मैसी का लक्ष्य दुनिया को अलग-अलग कहानियां बताना है। वह खास तौर पर ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं जो आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते हों।
 
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
मुंबई में अपनी आगामी फिल्म ‘सेक्टर 36’ के प्रमोशन के दौरान विक्रांत ने एएनआई बातचीत में कहा, ‘मैं एक ही तरह का कंटेंट करके खुद को सीमित नहीं रखना चाहता। एक अभिनेता के रूप में, अलग-अलग कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना मेरी जिम्मेदारी है। तलाशने के लिए बहुत कुछ है और मैं हर तरह की कहानी बताना चाहता हूँ। मैं अपने काम से अपने दर्शकों को प्रेरित करना चाहता हूं। मैं आम आदमी की आवाज बनना चाहता हूं।’
TV Star: शिल्पा शिंदे ही नहीं ये टीवी अभिनेत्रियां भी सह चुकी हैं यौन उत्पीड़न का दर्द, खुलासे से किया था दंग

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कुछ लोगों ने उन्हें ‘12वीं फेल’ की व्यावसायिक सफलता के बाद ‘सेक्टर 36’ न करने की सलाह दी थी। ‘सेक्टर 36’ एक क्राइम थ्रिलर है। यह दो लोगों की कहानी है जो हमारे समाज का हिस्सा हैं, लेकिन अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी अलग-अलग विचारधाराएं हैं। कई लोगों ने मुझे यह प्रोजेक्ट न करने की सलाह दी, क्योंकि मैं इसमें ग्रे किरदार निभा रहा हूं। लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करता। कुछ कहानियां बताई जानी जरूरी होती हैं और यह उनमें से एक है’
 

4 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ‘सेक्टर 36’ आदित्य निंबालकर की निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
विक्रांत की आगामी फिल्म ‘सेक्टर 36’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित, सेक्टर 36 एक स्थानीय झुग्गी बस्ती से कई बच्चों के लापता होने की कहानी है, जिसमें एक स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनाओं से एक चौंकाने वाला सच उजागर करता है।  'सेक्टर 36' सत्ता, अपराध और सामाजिक असमानता के विषयों की पड़ताल करता है। फिल्म एक पुलिस अधिकारी की एक चालाक सीरियल किलर से भिड़ंत की कहानी है। यह एक खौफनाक जांच प्रक्रिया से कई रहस्यों को उजागर करती है।
मुश्किल वक्त में हिना को मिला ऑनस्क्रीन बेटी 'नायरा' का साथ, बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें