फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday Box Office: सिनेमाघरों में 'श्रीकांत' ने बिखेरी मुस्कान, जानें 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का हाल

Sun, 12 May 2024 10:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेता राजुकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकांत और किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बीते महीने बॉक्स ऑफिस का हाल कुछ अच्छा नहीं रहा, ऐसे में दर्शकों को इस माह से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में अभिनेता राजुकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव दृष्टिहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है। 

Amar Upadhyay: निवेश फर्म के खिलाफ अमर उपाध्याय ने दर्ज कराया मामला, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'श्रीकांत' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘श्रीकांत’ ने 2.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली है। फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की, लेकिन दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की फिल्म ने मुस्कान बिखेर दी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिली है। तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन चार करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का दो दिन में कलेक्शन 6.25 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'श्रीकांत' के साथ 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी रिलीज हुई है। हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दी ही फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के सााथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 7.40 करोड़ रुपये हो गई है। 

Kannappa: 'कन्नप्पा' में होगा प्रभास के किरदार का खुलासा! फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान करने को तैयार विष्णु मांचू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें