बैड न्यूज फिल्म पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म बैड न्यूज को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। इसके बाद फिल्म की कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है।वहीं, शनिवार को नौवें दिन बैड न्यूज ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है।