ओएमजी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी 2
बीते वर्ष अगस्त में रिलीज हुई अक्षय कुमार की यह फिल्म जरूर बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही। लेकिन, इसे पूरी तरह अक्षय कुमार की फिल्म कहना शायद पंकज त्रिपाठी के साथ नाइंसाफी होगी, क्योंकि 'ओएमजी 2' में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का ज्यादा दिल जीता। दूसरा यह फ्रेंचाइजी फिल्म थी। हालांकि, 'गदर 2' से मुकाबले के बाद भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, इसलिए तारीफ तो बनती है। करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 151 करोड़ रहा और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.75 करोड़ रुपये। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।