फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा के ऊपर एयर होस्टेस ने गिराया जूस, गुस्से से आगबबूला हुईं अभिनेत्री

Thu, 25 Jul 2024 08:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा अली खान अपने प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। इन दिनों सारा लागातार सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं, जिनपर उनके प्रशंसक भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पैपराजी द्वारा साझा किया गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान अपने प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। इन दिनों सारा लागातार सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं, जिन पर उनके प्रशंसक भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा फ्लाइट में बैठीं हैं और अचानक वह पायलट की ओर गुस्से से देखती हैं और फिर अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं। सारा का यही रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर जमंकर वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में सारा ने पूरी तरह से गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। सारा के चेहरे से दिख रहा है कि वह परेशान और गुस्से में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दरअसल, हुआ यूं कि एक एयर होस्टेस ने गलती से उनके महंगे कपड़ों पर जूस का गिलास गिरा दिया, जिसकी वजह से सारा को गुस्सा आ गया। सारा की यह प्रतिक्रिया उनके चेहरे से साफ दिखाई दे रही है। बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा के इस वायरल वीडियो ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है, जिनमें से कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह घटना किसी विज्ञापन या फिल्म की शूटिंग का हिस्सा तो नहीं है। बहरहाल, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सारा अली खान लगातार फिल्मों और वेब सीरीज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। वह लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'मर्डर मुबारक' में उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली। तो वहीं 'ऐ वतन मेरे वतन' में उनके अभिनय की भी दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। हालांकि, इस आगामी फिल्म के बारे में अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई हैं। इसके अलावा, सारा अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'मेट्रो इन डिनो' में नजर आएंगी। इसमें वह आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें