फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Makbul Khan: बिग बॉस के घर में जलवा बिखेरने को तैयार हैं सना, इस हादसे की वजह से बदल गई थी जिंदगी

Fri, 21 Jun 2024 09:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सना मकबूल खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे इस बार 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं। सना मकबूल के फैंस उन्हें घर में देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको आज सना के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी --
विज्ञापन

2 of 5
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान टीवी की दुनिया का चमकता हुआ नाम है। वे टीवी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2009 में रियलिटी शो 'टीन डीवा' में भाग लिया था। इस शो के बाद लोग उन्हें पहचानने लगे  थे। इसके अलावा वे फेमिना मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान कई हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वे 'कितनी मोहब्बत 2', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'आदत से मजबूर' जैसे शो में काम कर चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो सना को हेपेटाइटिस हो गया था। इस वजह से उन्हें अपने कई शो से भी हाथ धोना पड़ा था। वहीं अब वे एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। 

4 of 5
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना मकबूल खान लंबे समय के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 3' से वापसी करने जा रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके चेहरे पर उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था। इसके वजह से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
 'बिग बॉस ओटीटी 3' को इस बार अनिल कपूर होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं। इस शो को लेकर सना खान काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो वे पिछले कई वर्षों तक डिप्रेशन में रही थीं। आखिरी बार वे साल  2021 में 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' नजर आई थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि सना इस घर में कितना धमाल मचा पाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें