शिवानी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम @shivani__kumari321
शिवानी कुमारी 'बलमा' और 'शोर' नाम के दो गानों में भी नजर आ चुकी हैं। उनके प्रोमो को बेहद खास अंदाज में शेयर किया गया है। प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है- "देसी छोरी लेकर आ रही है अपने तेवर 'बिग बॉस ओटीटी 3' पर।" शिवानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा की है। उनकी इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो शिवानी जी, जाओ और तहलका मचा दो जाके, लोकल भाषा ही बोलना वहां पर भी, पूरा सपोर्ट रहेगा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "बधाई हो दीदू, हम सब आपके साथ हैं, ऑल द बेस्ट।"