फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha-Uorfi: सामंथा ने देखी 'फॉलो कर लो यार', बोलीं- अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं

Wed, 04 Sep 2024 04:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की है। उर्फी को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने 'फॉलो कर लो यार' सीरीज को देखा और जमकर उर्फी की तारीफ की। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की है। उर्फी को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने 'फॉलो कर लो यार' सीरीज को देखा और जमकर उर्फी की तारीफ की। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'फॉलो कर लो यार' देखते हुए की एक फोटो शेयर की। इसके साथ सामंथा ने लिखा कि अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं है। अपने जीवन को सबके सामने खोलकर पेश करने से आप आलोचना और मजाक के लिए भी दरवाजे खोल देते हैं, लेकिन अगर आप भाग्यशाली हैं तो सम्मान और प्रशंसा भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl
सामंथा ने उर्फी की यात्रा का सम्मान करते हुए लिखा कि मेरा मानना है कि आपने अभी शुरुआत ही की है। आगे बढ़ती रहो। सामंथा की तारीफ को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और जवाब देते हुए लिखा कि सामंथा अब मुझे लगता है कि मैं पूरी रात रोऊंगी! आप जैसी महिला कभी नहीं मिली। 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @urf7i
'फॉलो कर लो यार' की स्ट्रीमिंग 23 अगस्त से शुरू हुई थी। इस सीरीज में कुल नौ एपिसोड है और इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें कि उर्फी जावेद 'बड़े भैया की दुल्हनिया', मेरी दुर्गी, चंद्र नंदिनी, 'डायन', 'कसौटी जिंदगी की' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वो फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में भी अभिनय कर चुकी हैं।

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन से मनमुटाव की खबरों के बीच ससुराल पहुंचीं ऐश्वर्या राय, जलसा के बाहर आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वो जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आएंगी। इसमें वरुण धवन ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है, जो 'द फैमिली मैन' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसकी स्ट्रीमिंग 7 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। यह अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' पर आधारित है।

Emergency: 'टीवी बहस को भी सेंसर करो,' 'इमरजेंसी' को सीबीएफसी से प्रमाणन न मिलने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें