इस साल की दुनिया के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल आलिया भट्ट उन गिने चुने सितारों में शामिल हो गई हैं जिन्हें किसी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ने अपने उत्पादों का प्रचार दुनिया भर में करने के लिए चुना। आलिया की शोहरत को ये नया सलाम आया है फ्रांस के ब्यूटी ब्रांड लॉरियल की तरफ से। जी हां, इस ब्रांड ने आलिया भट्ट को अपना ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर बनाया है।