सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बाहरी और भीतरी अंडरवर्ल्ड गिरोहों के बीच गैंगवार छिड़ने की खुफिया खबरें आने के बाद से ही मुंबई पुलिस की नींद उड़ी हुई है। अगले महीने शहर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं और इस दौरान रैलियों या सड़क प्रचार के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसके लिए भी मुंबई पुलिस अतिरिक्त फोर्स जुटा रही है। पुलिस ने पूरे शहर के अपने खुफिया तंत्र को नए सिरे से अलर्ट किया है ताकि बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले फेल हुआ ये पूरा सिस्टम फिर कहीं दगा न दे जाए।