फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: हमलावरों के आगे गिड़गिड़ाईं राखी सावंत, रो-रोकर बोलीं- 'मेरे भाई को छोड़ दो प्लीज'

Tue, 16 Apr 2024 10:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हमलावरों ने फायरिंग की। पुलिस छानबीन में लगी है। आज इस मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद अभिनेता के प्रशंसक और करीबी चिंता में हैं। इस मामले में अब राखी सावंत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सलमान खान की सलामती के लिए हमलावरों से अपील की है कि वे सलमान को बख्श दें।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कैमरे के सामने रोती-बिलखती दिख रही हैं। राखी सावंत कह रही हैं, ''मत करो ना मेरे भाई के साथ मत करो। प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं, बिश्नोई गिरोह, आपसे मिन्नतें करती हूं। आप लोगों से निवेदन करती हूं। वे लीजेंड हैं और उन्होने बहुत सारे लोगों का घर बचाया है। बहुत गरीब लोगों का भला किया है। मैं हाथ जोड़ती हूं, क्या मिलेगा आप लोगों को? कितने घर चलते हैं उनकी वजह से, उनके एनजीओ की वजह से।' 
Silence 2 Review: सस्पेंस सीक्वल के नाम पर जी5 का धोखा, ब्रांड मनोज बाजपेयी पर खरी नहीं उतरी ‘साइलेंस 2’
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
राखी सावंत आगे कह रही हैं, 'मेरे भाई फिल्में में आते हैं कमाते हैं गरीबों के लिए, मुझ जैसे गरीबों के लिए, मेरी मां लिए उन्होने इतना किया है। मेरी मां का ऑपरेशन करवाया, करोड़ों लोगों का ऑपरेशन करवाते हैं। वो पूरे साल लोगों की मदद करते हैं, सलमान खान मेरे भाई हैं मैं उनकी बहन हूं, मत करो ना ऐसा प्लीज'।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि राखी सावंत सलमान खान को बहुत मानती हैं। वह उन्हें अपना बड़ा भाई कहती हैं। राखी सावंत कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उनकी मां के कैंसर के उपचार में सलमान खान ने आर्थिक मदद की थी। इससे पहले भी राखी सावंत कई बार सलमान खान को अपना समर्थन दे चुकी हैं।
BMCM Fans: बड़े मियां छोटे मियां के दीवाने हुए फैंस, सिनेमाहॉल में जमकर किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग सलमान खान के लिए दुआ कर रहे हैं तो कुछ राखी सावंत को ट्रोल कर रहे हैं। यह वीडियो विरल भियानी ने साझा किया है। एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार राखी ने कुछ अच्छा बोला है, अबकी बार इन्हें सपोर्ट करना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी कोशिश के बाद भी आपके आंसू नहीं आ पा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'राखी आपको भगवान ने यह प्रतिभा दी है, इसे भगवान को ही वापस दे दो'।
International Box Office: जापान में धूम मचा रही डिटेक्टिव कॉनन, गॉडजिला X कॉन्ग ने की इतने मिलियन डॉलर की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें