फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiee Manjrekar: सई मांजरेकर बोलीं- 'औरों में कहां दम था' को पूरे दिल से बनाया गया था, कम कमाई से हुई निराशा

Mon, 26 Aug 2024 05:13 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'औरों में कहां दम था' का रिलीज होने के पहले दिन ही दम निकल गया था। फिल्म ने पहले दिन केवल 1.85 करोड़ रुपये के साथ शुरूआत की थी और जब तक सिनेमाघरों में रही, तब तक इसकी हालात पतली ही रही। इसमें अभिनेत्री सई मांजरेकर ने भी अहम रोल निभाया था। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपनी इस फिल्म की कम कमाई को लेकर बातचीत की।
 
विज्ञापन
1 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar

2 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सई मांजरेकर ने फिल्म 'औरों में कहां दम था' में तब्बू के किरदार वसुधा के बचपन का रोल किया था। उन्होंने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हुए कम कलेक्शन को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि ये वाकई में निराशाजनक था, क्योंकि इस फिल्म को दिल से बनाया गया था। इसे बनाने में काफी मेहनत की गई थी। सई ने कहा कि खून, पसीना और आंसू भी बहाए गए थे। फिल्म से जुड़े लोग चाहते थे कि लोग इसे प्यार दें और 'औरों में कहां दम था' अधिक से अधिक दर्शकों के बीच जा सकें।
विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
सई ने 'औरों में कहां दम था' के कम कलेक्शन पर आगे बोलते हुए कहा कि वो समय गलत था। हालांकि, सई ने उम्मीद जताते हुए ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि ओटीटी पर 'औरों में कहां दम था' को दर्शक मिल जाएंगे। बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड केवल 15.79 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12.18 करोड़ रुपये था।

4 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
सई मांजरेकर के फिल्मी करियर की खास बात ये है कि वो मसाला फिल्मों से दूरी बनाकर रखती हैं। यह उनका सोच-समझकर लिया फैसला है। हालांकि, उनका कहना है कि इसमें ऑफर की कमी भी एक कारण है। सई ने कहा कि वो कुछ दमदार काम करके दिखाना चाहती हैं ताकि एक ऐसी जगह पर पहुंच जाएं, जिसके बाद ऐसा कुछ करने की जरूरत ना पड़े।

Farhan Akhtar: फरहान के शराब पीने की लत से परेशान थीं मां हनी ईरानी, घर छोड़कर पिता के साथ रहने का दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सई मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
फिल्म अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के करियर की बात करें तो उन्होंने मेजर, कुछ खट्टा हो जाए, घनी, अंतिम, मेजर, दबंग, स्कंद और काकस्पर्श में काम किया है। उनकी उम्र 22 साल है। वो हिंदी के साथ-साथ मराठी और तेलुगु सिनेमा में भी काम करती हैं। 

Mira Kapoor: मीरा कपूर ने बेटी के जन्मदिन को बनाया खास, सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीर साझा कर दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें