सई मांजरेकर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘दबंग 3’ से डेब्यू किया। सई अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी हैं। कहा जाता है कि सलमान और महेश के बीच काफी पुरानी और गहरी दोस्ती है। अब दोनों अभिनेताओं की दोस्ती पर सई मांजरेकर ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
सई मांजरेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
कई फिल्मों में साथ किया है काम
महेश मांजरेकर ने सलमान खान के साथ ‘रेडी’, ‘वांटेड’, ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है और ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का निर्देशन भी किया है। उनकी दोस्ती प्रोफेशनल रिश्तों से परे है और उन्होंने हमेशा मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ दिया है। सई ने हाल ही में सलमान और महेश के रिश्ते के और दोस्ती के बारे में बात की। Akshay Kumar: फिल्मों से दूरी रखते हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव, इस फील्ड में बनाना चाहते हैं करियर
विज्ञापन
3 of 5
सई मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिना शर्त की दोस्ती निभाते हैं सलमान और महेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सई से उनके पिता महेश और सलमान के दोस्ती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन से कहा कि उनकी दोस्ती बिना शर्त के है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सलमान सर और पापा को साथ देखा है कि उनके बीच जो प्यार है, उसमें कोई अपेक्षा नहीं है। देना और लेना बिलकुल नहीं है और मुझे लगता है कि उनका रिश्ता बहुत खूबसूरत है। इसे बनाए रखना बहुत मुश्किल है।’
4 of 5
सई मांजरेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @saieemmanjrekar
सई को भी है ऐसे रिश्ते की उम्मीद
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, खास तौर पर मेरे लिए जीवन में, जब मैं अपनी ऊर्जा किसी दोस्त या साथी या दोस्त को देती हूं, तो मैं उस ऊर्जा की वापसी की उम्मीद करती हूं, वो दोनों ही दो ऐसे लोग हैं जो एक-दूसरे को दे रहे हैं। मैं चाहती हूं कि किसी दिन मेरे पास भी ऐसा हो।’