फिल्मों को री रिलीज करने का चलन आज कल काफी बढ़ा है। इससे सिर्फ मुनाफा ही बढ़ता है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इस लिए निर्माता अक्सर फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला लेते हैं।
बीते दिनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को री रिलीज करने का फैसला लिया गया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी की बायोपिक थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। अब फिल्म को वापस से री रिलीज किया गया है। फिल्मों को री रिलीज करने का चलन आज कल काफी बढ़ा है। इससे सिर्फ मुनाफा ही बढ़ता है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इसके अलावा यह दर्शकों को पुरानी यादों को ताजा करने का अहसास देता है। इस लिए निर्माता अक्सर फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला लेते हैं। आज हम इस लेख में बात करेंगे उन फिल्मों की, जिन्हें री रिलीज किया गया। Kangana Ranaut Slap: कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में महिला जवान निलंबित, एफआईआर के लिए शिकायत दी
विज्ञापन
2 of 6
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ( 2023)
इस फिल्म को मई 2024 के महीने में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। ये फिल्म की मूल रिलीज डेट पिछले साल की थी। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमे रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी आदि कई मशहूर कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 357 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट पूरी होने की खबर बेबुनियाद, कबीर खान ने फैंस को दिया झटका
विज्ञापन
3 of 6
'बाहुबली : द बिगनिंग'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'बाहुबली : द बिगनिंग' (2015)
बाहुबली फ्रेंचाइजी की फिल्में भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। दो भाग में आई इन फिल्मों को एस.एस राजामौली ने निर्देशित किया था। वहीं, कल्कि 2898 एडी अभिनेता प्रभास फिल्म में बाहुबली की दोहरी भूमिका में नजर आए थे। प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, नसीर, सत्यराज, राम्या कृष्णन आदि कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का पहला भाग बाहुबली: द बिगनिंग साल 2015 में रिलीज किया गया था। इसका अगला भाग साल 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म के निर्माताओं ने दूसरे भाग के रिलीज से कुछ दिनों पहले फिल्म के पहले भाग को री रिलीज किया था। दोबारा से रिलीज हुए पहले भाग ने निर्माताओं को अच्छा-खासा मुनाफा दिया था। Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, बताया, एयरपोर्ट पर आखिर क्या हुआ उनके साथ
4 of 6
'तमाशा'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
'तमाशा' (2015)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म को दोबारा से रिलीज किया गया था। फिल्म मई 2024 में री रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 'चमकीला' निर्देशक इम्तियाज अली ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। इस फिल्म की मूल रिलीज डेट साल 2015 की है। हालांकि, यह फिल्म तब बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं हुई थी, लेकिन समय के साथ इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को रणबीर कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 'हीरामंडी' स्टार जेसन के आरोप पर अनुषा का पलटवार
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म का एक सीन
- फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब
'ये जवानी है दीवानी' (2013)
वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल में इस साल नौ फरवरी से 15 फरवरी तक कई रोमांटिक फिल्मों को री रिलीज किया गया था। इनमें से एक फिल्म अयान मुखर्जी निर्देशित सदाबहार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में शानदार अभिनय देखने को मिला था। फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन आदि कई कलाकारों ने काम किया था। फिल्म आज भी दर्शकों को काफी पसंद आती है, यही वजह है कि फिल्म को फिर से री रिलीज किया गया था। Game Changer: 'गेम चेंजर' पर आया बड़ा अपडेट, इतने दिनों में रामचरण पूरी कर लेंगे शूटिंग
'प्यार का पंचनामा' (2011)
'प्यार का पंचनामा' को भी इस साल वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल के दौरान री-रिलीज किया गया था। यह एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे लव रंजन ने निर्देशित किया था। फिल्म में 'चंदू चैंपियन' अभिनेता कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु शर्मा, नुसरत भरूचा आदि कलाकार नजर आए थे। साल 2011 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग भी वर्ष 2014 में रिलीज हुआ था। बॉलीवुड बादशाह की बेगम जान गौरी खान का स्टनिंग लुक