फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reality Shows: ओटीटी पर इन रियलिटी शोज को मिले सबसे ज्यादा दर्शक, बिग बॉस नहीं इस शो के सिर सजा नंबर वन का ताज

Thu, 06 Jun 2024 05:01 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रियलिटी शोज - फोटो : इंस्टाग्राम
इन दिनों ओटीटी का चलन बढ़ गया है। दर्शक अब सिनेमाघरों या टीवी से ज्यादा ओटीटी का रुख कर रहे हैं और अपने पसंदीदा शोज से लेकर फिल्मों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही देखते हैं। वेब सीरीज के अलावा अब दर्शकों को अपने पसंदीदा रियलिटी शोज भी ओटीटी पर देखने मिलते है और इसी को देखते हुए निर्माता भी ओटीटी के दर्शकों को लक्ष्य बनाकर अपना रियलिटी शोज रिलीज करते हैं। ऐसे में ओटीटी पर रियलिटी शोज देखने वाले दर्शकों का आंकड़ा चौंकाने वाला होता है। चलिए आज हम आपको इस खबर में उन रियलिटी शोज के बारे में बताएंगे, जिसे दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा है।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 - फोटो : एक्स
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं दर्शकों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस के बारे में। ओटीटी पर रियलिटी शोज की लोकप्रियता देख निर्माताओं ने इसका नया सीजन जारी किया, जो खास तौर पर ओटीटी के लिए ही बना था। बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 दर्शकों को खूब पसंद आया। वहीं बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में होस्ट के तौर पर सलमान खान की वापसी हुई और दर्शकों ने शो को खूब देखा। यह शो जियो सिनेमा पर रिलीज हुआ था और इसे करीब 19 लाख पांच हजार लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

3 of 6
मास्टर शेफ इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अगला नंबर मास्टर शेफ इंडिया का है। यह दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बन चुका है। शो में देश के कोने कोने से आए शेफ अपने हाथ का स्वाद बिखेरते हैं। यह उन लोगों का शो है, जो खाना पकाने में रुचि रखते हैं और अपने पाक कला के कौशल का प्रदर्शन करते हैं। वे एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं और अंत में, जो विजेता होता है, उसे ट्रॉफी के साथ बड़ी रकम इनाम में मिलती है। सोनी लिव के इस शो को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और पूजा ढींगरा जज करते हैं। इस शो को 73 लाख लोगों ने देखा है।

4 of 6
डांस प्लस प्रो - फोटो : एक्स
इस लिस्ट में अगला नंबर रियलिटी डांस प्लस प्रो का है। 'डांस प्लस प्रो' के डांस रियलिटी शो है, जिसमें पूरे भारत से नृत्य के हुनरबाज अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इसके जरिए वे नृत्य की दुनिया में अपना करियर भी बनाते हैं। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और शक्ति मोहन के जरिए जज किए जाने वाला यह रियलिटी शो प्रतिभागियों के हैरतअंगेज डांस को देख उन्हें नंबर देते हैं और आगे बढ़ाते हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो को 88 लाख लोगों ने देखा है। यह पहले नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में अगला नंबर लोकप्रिय डेटिंग रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का भारतीय संस्करण 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' का है, जो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है। शो में कई कपल और कुछ सिंगल लोग एक खास जगह पर कुछ दिनों के लिए साथ रहते हैं। ऐसे में उनके बीच तीखी तकरार और प्यार देखने को मिलता है। शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय होस्ट किया था। इस शो को 13 लाख पांच हजार लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉफी विद करण 8 - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 भी इस सूची में शामिल है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था। हर हफ्ते प्रसारित होने वाले 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में सितारे और करण अपने जीवन से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे करते हैं, जिन्हें सुन सब हैरान रह जाते हैं। यह शो सितारों की निजी जिंदगी को दर्शकों के सामने लाता है। 'कॉफी विद करण 8' 15 लाख चार हजार दर्शकों ने देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें