फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eagle: रवि तेजा स्टारर 'ईगल' के लिए मेकर्स चाहते एकल रिलीज, तेलुगु फिल्म चैंबर को भेजा नोटिस

Fri, 19 Jan 2024 10:10 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'ईगल' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म पहले संक्रांति के मौके पर 13 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब इस फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं, मेकर्स ने तेलुगु फिल्म चैंबर काउंसिल से फिल्म के एकल रिलीज का अनुरोध किया है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, संक्रांति के मौके पर एक साथ कई फिल्मों की रिलीज की घोषणा की गई थी। इसके बाद तेलुगु फिल्म चैंबर काउंसिल ने कई मेकर्स से अपनी फिल्म बाद में रिलीज के बदले एकल रिलीज की गारंटी का वादा किया था। इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए ईगल के मेकर्स ने अपनी फिल्म को संक्रांति के मौके से आगे बढ़ाकर 9 फरवरी को रिलीज करने का एलान किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रवि तेजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन इस दौरान कई अन्य फिल्में भी रिलीज के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसको देखते हुए प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री ने तेलुगु फिल्म चैंबर काउंसिल को एक नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने वादे के अनुसार 'ईगल' के एकल रिलीज को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 

4 of 5
रवि तेजा - फोटो : social media
ईगल के अलावा इस दौरान बहुप्रतीक्षित फिल्म 'यात्रा' की सीक्वल 'यात्रा 2' 8 फरवरी को रिलीज हो रही है। वहीं, सुदीप किशन की 'ऊरु पेरू भैरवकोना' 9 फरवरी को रिलीज हो रही है, इसी दिन सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर 'लाल सलाम' का डब वर्जन भी रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया
ईगल में रवि तेजा के अलावा काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, मधु, विनय राय, नवदीप जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में है। हिंदी में इस फिल्म को 'सहदेव' नाम से रिलीज किया जाएगा। फिल्म अपने फर्स्ट लुक के बाद से ही चर्चा में हैं। वहीं, ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। ईगल के बाद रवि तेजा निर्देशक हरीश शंकर की 'मिस्टर बच्चन' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें