अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @amitabhbachchan
वीडियो में अमिताभ बच्चन कुर्ता सेट पहने नजर आए तो वहीं रवि किशन ब्लैक कुर्ता सेट में दिख रहे थे। दोनों के बीच मधुर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था और हंस के बातें कर रहे थे। रवि किशन ने बिग बी से कहा कि आपने क्या अभिनय किया है, थिएटर में सब लोग अपना किरदार देख के पागल हो गए थे, तभी अमिताभ बच्चन ने कहा अरे मेरा तो छोटा सा रोल था तो किया मैंने, फिर उन्होंने 'लापता लेडीज' में रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि किरदार बहुत प्यारा था।