अनंत राधिका की शादी में शामिल हुए ये विदेशी मेहमान
- फोटो : ANI
मुकेश और नीता अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में शामिल हुए। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें समारोह स्थल तक ले गए। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका ने 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। इस विवाहोत्सव में कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने मेहमान शामिल हुए।