फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveena Tandon: पैसे ऐंठने के इरादे से रवीना पर किया गया मॉब अटैक? बोलीं- रिकॉर्ड करने के लिए सीसीटीवी नहीं था

Wed, 16 Oct 2024 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
अभिनेत्री रवीना टंडन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कहती रहती हैं। सिनेमा जगत में 90 के दशक में उनका जलवा था। उन्होंने कई हिट फिल्में दी है। हाल ही में, रवीना ने कथित तौर पर जून में अपने ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगने और भीड़ द्वारा घेर लिए जाने की घटना को याद किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि इसके लिए भुगतान करना पड़ा क्योंकि सच्चाई रिकॉर्ड करने के लिए कोई सीसीटीवी नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
हाल ही में एक साक्षात्कार में, रवीना ने खुलासा किया कि लगभग ऐसी ही घटना ऋचा चड्ढा के साथ ठीक एक दिन बाद हुई थी। उन्होंने कहा, 'सच्चाई रिकॉर्ड करने के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है।' अभिनेत्री ने कहा कि ऋचा आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कर पाईं और उनके पास अधिकारियों की सलाह के अनुसार निजी तौर पर मामले को सुलझाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था।'
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
 रवीना टंडन ने जून में अपने साथ हुई एक भयावह घटना के बारे में बात करते हुए न्यूज एक्स लाइव से बताया कि खुद पर हुए हमले के अगले दिन उन्हें ऋचा चड्ढा का फोन आया, जिन्होंने भीड़ के साथ हुए इसी तरह के अनुभव के बारे में बताया। रवीना का मानना है कि ये घटनाएं मुंबई में एक परेशान करने वाले पैटर्न को दर्शाती हैं, जो केवल डर पैदा करने के लिए रची गई लगती हैं।

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जून में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रवीना टंडन और स्थानीय लोगों के एक ग्रुप की आपसी मुठभेड़ दिखाई गई थी, जिन्होंने अभिनेत्री पर और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया था। जब रवीना ने स्थिति को सुलझाने के लिए भीड़ से बात करने की तो कथित तौर पर अभिनेत्री को धक्का मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवीना ने अपने मामले के बारे में बताया कि पुलिस जांच ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भीड़ का हमला उनसे पैसे ऐंठने के इरादे से किया गया था। वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रही हैं, "कृपया मुझे मत मारो", जबकि भीड़ में से एक व्यक्ति ने उनके ड्राइवर पर अपनी मां को घायल करने का आरोप लगाया था।

Housefull 5: हाउसफुल 5 का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, मस्ती करती नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज-नरगिस फाखरी-सोनम बाजवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें